चूरू: चूरू में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29 व 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर पिलाएंगे
Churu, Churu | Jun 28, 2026 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर राजकीय डीबी अस्पताल में हुआ। इसी के साथ राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में 1531 बूथों पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा हमे पोलियों मुक्त समाज बनाना है।