शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने गांधी भवन प्रेक्षा गृह में 462.62 लाख रुपए की धनराशि से चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
गांधी भवन प्रेक्षागृह में 462.62 लाख रुपये स्वीकृत धनराशि से मुख्य भवन के रिनोवेशन के तहत फॉल्स सीलिंग, वॉल पैनलिंग, कारपेट फ्लोरिंग, स्टेज पर वुडन फ्लोरिंग, 600 ऑडिटोरियम चेयर, लाइट एंड साउंड सिस्टम, एंट्रेंस लॉबी के मरम्मत कार्य, बाहरी फसाड़ का सौंदर्यीकरण, स्टेज साइक्लोरामा व पर्दे का कार्य तथा 75 टन एयर कंडीशनिंग और एलईडी स्क्रीन की स्थापना की जा रही है।