शाहजहांपुर: एडीएम की बड़ी कार्रवाई में धान खरीद में फर्जीवाड़ा उजागर, दो लेखपाल हुए निलंबित
शाहजहांपुर। जिले में धान खरीद के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की जांच में तिलहर और पुवायां क्षेत्र के धान खरीद केंद्रों पर बड़े पैमाने पर फर्जी सत्यापन और कागज़ों के सहारे धान बेचे जाने का खेल सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया