गाज़ीपुर: पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग करने वाला बदमाश रोहन यादव गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अवैध पिस्टल बरामद: सीओ रामकृष्ण तिवारी
गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस बात की पुष्टि सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने की है।