चंदिया: पैसों के विवाद में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी, चंदिया थाने में मामला दर्ज
Chandia, Umaria | May 16, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरा में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महेश प्रताप सिंह, पिता भैयालाल सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम देवरा के साथ गांव के ही ओमकार गडारी, फोरन कोल और राहुल गडारी ने विवाद करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की।पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की है।