घनारी: सेवानिवृत कर्मचारियों के करीब साढ़े चार करोड़ रुपए लेकर लखनऊ की कंपनी हुई फरार
Ghanari, Una | Nov 27, 2025 गगरेट के कई सेवानिवृत कर्मचारियों की जीवन भर की जमा पूंजी को एक प्राइवेट कंपनी निवेश करवाकर रफूचक्कर हो गई। कंपनी ने अच्छे रिटर्न का लालच देकर 15 सेवानिवृत कर्मचारियों से साढ़े चार करोड़ निवेश करवाए और कंपनी रफूचक्कर हो गई है। सभी कार्यालय भी बंद हो गए हैं। एएसपी संजीव भाटिया ने वीरवार शाम 4 बजे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज किया है।