बरहट: जिले के झाझा बस स्टैंड से विभिन्न क्षेत्रों के गलत परमिट व वाहन संख्या बदलकर वाहन परिचालन के विरुद्ध डीटीओ को दिया आवेदन
Barhat, Jamui | Aug 3, 2024 जिले के झाझा बस स्टैंड से विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिना परमिट एवं प्रतिदिन वाहन संख्या को बदलकर मनमाने तरीके से किए जा रहे वाहनों के परिचालन के विरुद्ध डीटीओ को आवेदन दिया है। मलयपुर निवासी राणा संजय ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।