सोनाहातु: रांची स्थित सीरम जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने एक उग्रवादी को किया गिरफ्तार, अन्य भागने में रहे सफल
रांची एसएसपी को मिली गुप्त पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे, जिन्हे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़मू और ठाकुरगांव इलाके में उग्रवादी घटनाओ को अंजाम देने के लिए उग्रवादी पहुंचे थे।