सोनाहातु: ताऊ चौक के समीप से मैक्स पिकअप वैन की चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
ताऊ चौक के समीप से मैक्स पिकअप वैन चोरी चली गई। इस संबंध में जितेंद्र महतो ने थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। शुक्रवार को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गुरुवार देर रात दो बजे एक अज्ञात चोर ने बड़ी चालाकी से वैन के अंदर घुस कर लॉक गाड़ी को खोला और वाहन लेकर फरार हो गया।