सोनाहातु: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित अभियंता वीरेन्द्र राम की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी निलंबित मुख्य अभियंता वीरेन्द्र राम की जमानत याचिका पर शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।अदालत ने दोनों पक्षों की ओर से सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। वीरेन्द्र राम ने निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई थी।