सोनाहातु: पेपर लीक के आरोप हैं संवेदनशील, सोनाहातू में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने दी जानकारी
आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित तौर पर पेपर लीक को लेकर जगह-जगह से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह संवेदनशील और चिंताजनक है। ऐसा लग रहा है, मानो राज्य सरकार ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का संकल्प ले रखा है। इससे पहले एडमिट कार्ड के लिए अभ्यर्थी परेशान रहे।