खरगोन शहर में रोजगार बढ़ाने और कुंदा नदी किनारे चौपाटी क्षेत्र को विकसित करने के लिए नगर पालिका ने करीब तीस लाख रुपये खर्च कर छत्तीस दुकानों का निर्माण कराया था। योजना यह थी कि दुकानों के संचालन से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और चौपाटी क्षेत्र एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। लेकिन निर्माण के तीन साल बाद भी ये दुकानें शुरू नहीं हो सकी हैं।