गौतम बुद्ध नगर: नॉलेज पार्क क्षेत्र से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गुरुवार को एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मनोज के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।