गौतम बुद्ध नगर: बढ़पुरा गांव के समीप पुलिस ने लंबे समय से वांछित ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने गुरुवार को जनपद में लंबे समय से वांछित चल रहे ₹25000 के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मूल रूप से रतन सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी ह, जो लंबे समय से जनपद में गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। अभियुक्त को आज जेल भेजा गया है।