सहारनपुर: चिलकाना रोड पर खनन माफिया के खिलाफ किसान यूनियन टिकैत का फूटा गुस्सा, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
चिलकाना रोड स्थित मदीहा गार्डन क्षेत्र में अवैध खनन के बढ़ते कारोबार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का गुस्सा शनिवार दोपहर 2:00 बजे फूट पड़ा। संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मजिस्ट्रेट से मिला और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पश्चिम उत्तर प्रदेश के महासचिव मोहम्मद आसिम ने आरोप लगाया कि कॉलोनी वासी कई बार शिकायत कर चुके हैं।