गोगरी: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधा जल्द होगी शुरू, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही डायलिसिस सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने सोमवार की शाम करीब चार बजे इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 दिनों के भीतर डायलिसिस यूनिट चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डायलिसिस यूनिट की स्थापना की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शुरुआती चरण में अस्पताल में 3 से 5 डायलि