जबलपुर: संजीवनीं नगर रिहायशी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग, शिवसेना ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
जबलपुर में शिवसेना ने रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के समीप संचालित शराब दुकानों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रमुख सुधीर पटेल और नगर अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कचपुरा माल गोदाम स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शिवसेना का आरोप है कि आबकारी नीति के नियमों को ताक पर रखकर स्कूल, मंदिर और अस्प