खनियाधाना: शिक्षा समिति अध्यक्ष ने किया विद्यालय का निरीक्षण, शिक्षक गायब, स्कूल में ताला, बच्चों का भविष्य बर्बाद
खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना विकासखंड अंतर्गत , आज गुरुवार लगभग 11:00 बजे शिक्षा समिति अध्यक्ष अमित पड़रिया जी ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय एकता पूरा का निरीक्षण किया, जहां 10:45 पर कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। बिल्डिंग के दोनों दरवाजे पर ताला लगा था और बरांडे में पशुओं का गोबर और कचरा पड़ा हुआ था। बच्चों ने बताया कि वे आए थे, लेकिन शिक्षक नहीं आते हैं