नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर भारत सरकार द्वारा किए गए हालिया मूल्यांकन में पीरो का उप स्वस्थ केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बिहार के टॉप-5 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पीरो प्रखंड अंतर्गत उप स्वस्थ केंद्र जितौरा ने 88.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।