तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के भरैन गांव में एक दलित परिवार के घर पर हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय पासवान ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि 23 मई की देर रात कुछ लोग हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी। आरोप है कि क