बिसौली: कालूपुर गांव के पास रोडवेज बस और कार में हुई जोरदार भिड़ंत, कार के एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कालूपुर के पास शुक्रवार को रोडवेज बस और कार के बीच शुक्रवार को 12 बजे करीब जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय रहते खुल गए। जिससे कार सवारों की जान बच गई।