शिवपुरी नगर: शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 लाख की स्मैक के साथ गुना के तीन तस्कर गिरफ्तार, कार और मोबाइल समेत 22 लाख का माल जप्त
शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा शिवपुरी को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 62.28 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई