चान्हो: सोनचीपी गांव के पास वज्रपात से एक की मौत दो घायल।
Chanho, Ranchi | Jun 22, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के सोनचीपी गांव के पास वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर लगभग ढाई बजे की है बताई जा रही है। मृतक प्रेम कुजूर चान्हो थाना क्षेत्र के रानीचांचो गांव का निवासी था।