शिवहर: सुगिया कटसरी वार्ड नंबर 8 में 10 लाख की डकैती, हथियार के बल पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी वार्ड नंबर आठ में शिवजी साह के घर में बुधवार व गुरुवार मध्यरात्रि 01 बजे हथियार के बल पर 10 लाख रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है. नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह बताया कि 8 से 10 की संख्या में डकैत आए हुए थे और घर के सभी सदस्यो को हथियार के बल पर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है.पुलिस जांच में जुट गई है।