मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल तपोवन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के पास बुधवार को भीम आर्मी सदस्य अशोक राजवंशी और अरई पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इसकी जानकारी देते हुए अशोक राजवंशी ने बुधवार की शाम 7 बजे बताया कि तपोवन में बाबा साहब के प्रतिमा के पास संविधान दिवस मनाया गया।