पटना ग्रामीण: पत्नी पहुंची महिला आयोग, कहा- पति दवा खाकर बनाता है शारीरिक संबंध, अब साथ नहीं रहना
पटना के परसा थाने की एक महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आवेदिका, जिसकी शादी 2015 में हुई थी, का आरोप है कि उसका पति दवा और शराब के नशे में शारीरिक संबंध बनाता है और विरोध करने पर मारपीट करता है। महिला ने बताया कि उसके पति का ऑफिस की महिला कर्मियों के साथ अवैध संबंध है और ससुराल वालों ने उसकी नशे की लत की बात छिपाई थी।