मीडिया सेल बागपत ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि रविवार को अर्जुनपुरम बड़ौत निवासी जितेंद्र सिंह ने तहरीर दी कि दो अज्ञात आरोपियों ने रास्ते में उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। थाना पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए एक बालअपचारी के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसके कब्जे से एक छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।