रायपुर में बीच सड़क सांड की पीठ पर सोता दिखा शख्स, VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक से एक हैरान करने वाला दृश्य सामने आया है। यहां बीच सड़क पर एक व्यक्ति सांड की पीठ पर लेटकर सोता हुआ दिखाई दिया। इस अनोखे नजारे को देखकर राहगीर कुछ देर के लिए रुक गए और कई लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय स्तर पर यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Raipur #ViralVideo #ChhattisgarhNews #KalibadiChowk #CGPrimeTimeNews