गोंडा में 28 वर्षीय प्रमोद वर्मा की मारपीट से दर्दनाक मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
गोंडा में सनसनीखेज मामला
दुखद खबर गोंडा जिले से...खोड़ारे थाना क्षेत्र के महाराजगंज ग्रंट, लोहार पुरवा में प्रमोद वर्मा (28 वर्ष) की आज सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही राहुल यादव और अजय यादव ने 2.5 लाख रुपये उधार न चुकाने के चक्कर में प्रमोद के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। प्रमोद लगातार डरा-सहमा रहता था। परिजनों का कहना है कि उसी मारपीट और सदमे के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। क्या पैसे मांगने की इतनी बड़ी सजा दी जाती है?
जांच में क्या निकलता है, पूरी खबर देखें...
Gonda, Gonda | Jun 8, 2026