उचकागांव: प्रखंड मुख्यालय में आयोजित सहयोग सह जनकल्याण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, अधिकतर मामले हुए निष्पादित।
उचकागांव: प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित 'सहयोग सह जनकल्याण शिविर' में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित गति से निष्पादन करना था। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। शिविर में मुख्य रूप से अंचल, ब्लॉक, स्वास्थ्य, मनरेगा