वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा वार्ड नगवां में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की हुई कार्यवाही
आयुक्त के निर्देश के क्रम में उपाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को मारुती नगर कॉलोनी वार्ड नगवां के अंतर्गत अवैध प्लाटिंग एवं निर्माणों का स्थल निरीक्षण किया गया। मारुती नगर क्षेत्र में उच्च न्यायालय एवं एनजीटी द्वारा प्रदत्त आदेशों का उल्लघन करते हुये उच्चतम बाढ़ बिन्दु एरिया के लाइन से 200 मीटर के अंतर्गत अधिक संख्या में नव निर्माण एवं प्लाटिंग गतिमान पाये गए है।