एक पखवाड़े बाद भगवान जगन्नाथ ने भक्तों को दिया दर्शनः परवल के जूस का लगाया गया भोग, कल निकलेगी प्रभु की पालकी यात्रा
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अत्याधिक स्नान से बीमार पड़े भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा ने एक पखवाड़े तक स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्सी स्थित मंदिर में शुक्रवार को भक्तों को दर्शन दिया। इससे पहले परवल के जूस का भोग लगाकर प्रभु की मंगला आरती हुई। श्वेत वस्त्र पहनाया गया और भक्तों के लिए गर्भगृह का पट खोल दिया गया। शनिवार शाम को भगवान की डोली यात्रा निकाली जायेगी।