वाराणसी में रोडवेज बस और पिकअप में भिड़ंत चालक व एक युवक गंभीर
वाराणसी के खालिसपुर स्थित फूलपुर थाना अंतर्गत बस और पिकअप में टक्कर हो गयी। पिंडरा के कैथौली बाईपास के पास गुरुवार को लगभग 5:00 बजे एक काशी डिपो की बस जा रही थी। इसी दौरान पिकअप में टक्कर हो गयी। जिससे चालक सहित पिकअप में बैठे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।