बगोदर: जीटी रोड घंघरी के पास भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घंघरी के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार ने सवारी वाहन को पिछे से जोरदार टक्कर मार दी।घटना सवारी वाहन अनियंत्रित हो एक घर में घुस गया व कार अनियंत्रित गड्ढे में चला गया। घटना से एक बच्ची समेत दो लोगो की मौत हो गई,जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आस पास के लोगो की भीड जमा हो गई।