चीनोर: लोड़ी माता के पास बारिश के कारण फिसली लोडिंग बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा
बारिश के चलते सड़क पर हुई तेज फिसलन के कारण एक लोडिंग बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। दुर्घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। लोड़ी माता के पास पहुंचते ही अचानक फिसलन बढ़ने से वाहन बेकाबू हो गया वह सीधे खेत में उतर गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।