बक्सर: बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा, 12 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
Buxar, Buxar | May 15, 2024 बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में नाम निर्देशन करने वाले कुल 27 अभ्यर्थियों से प्राप्त कुल 44 नाम निर्देशन पत्रों की क्रमवार संवीक्षा की गई। समीक्षा के बाद कुल 15 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र सही पाया गया, जिसे स्वीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र में त्रुटि पाया गया।