मंदसौर: मंदसौर में मुस्लिम समाज जनों ने गुरुवार को ईद मनाई जिले के कलेक्टर व एसपी भी पहुंचे ईदगाह पर समाज जनों को ईद की बधाइयां
मंदसौर जिले में बुधवार को ईद का चांद दिखने के बाद जिले के मुस्लिम समाज जनों ने गुरुवार को ईद मनाई। सुबह शहर के ईदगाह में शहर काजी आसिफ उल्लाह खान ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुस्लिम समाजजनों ने देश में अमन चैन की दुआ के साथ नमाज अदा की। ईद की नमाज अदा करने के जिले के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और एसपी अनुराग सुजानिया,भी ईदगाह पहुंचे और ईद की बधाइयां दी।