कर्वी: चित्रकूट-मानिकपुर में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने बाइक टक्कर में मासूम समेत तीन की मौत, परिवारों में मचा कोहराम
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐलहा बड़ैया मार्ग पर रविवार सुबह 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में धनीलाल उर्फ डुग्गीलाल, शिवमूरत रैदास और 1 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गई। हादसा मराठी पुल के पास हुआ। जहां दो घायलो शिवमूरत व प्रियांशु को सीएचसी मानिकपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।