जौनपुर: श्रावण मास के लिए जौनपुर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात जौनपुर के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले डायवर्जन पॉइंट व भीड़भाड़ वाले स्थान पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।