कोडरमा: कोडरमा सदर अस्पताल में पाँच माह से ब्लड बैंक बंद, मरीज़ों के परिजन परेशान
कोडरमा सदर अस्पताल में पिछले पांच महीनों से ब्लड बैंक बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी स्थिति में भी जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे मरीजों को मजबूरन दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।