मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बारिश बनी आफत, मोलाहेड़ी–जड़ौदा मार्ग पर पक्की सड़क भरभराकर धंसी, राहगीर बाल-बाल बचे
मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। मोलाहेड़ी–जड़ौदा मार्ग पर अचानक पक्की सड़क भरभराकर धंस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था,जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत, बैरिकेडिंग और जल निकासी की मांग की।