पंचकूला: प्राचीन श्री काली माता मंदिर कालका में आयोजित विशाल जागरण और चौकी में पहुंची कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा व अन्य लोग।
सोमवार की रात को प्राचीन श्री काली माता मंदिर कालका में विशाल जागरण और चौकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर मंदिर कमेटी सचिव पृथ्वीराज भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम मंदिर कमेटी कालका की ओर से आयोजित किया गया था यहां विशाल जागरण और चौकी के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एंव कालका पूर्व विधायक लतिका शर्मा भी मुख्य अतिथि मौजूद रही।