पंचकूला: छूमंतर नारी महादेव मंदिर सूरजपुर में शिवलिंग का प्राचीन नाग चोरी, cctv कैमरे में कैद एक युवक पर लगाए आरोप, पुलिस को शिका
छूमंतर नारी महादेव मंदिर सूरजपुर बस स्टॉप पिंजौर के शिवलिंग पर लगा प्राचीन नाग चोरी कर लिया है। घटना cctv कैमरे में कैद हो गई है। धीरेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पिंजौर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सोमवार को दी शिकायत में बताया गया है कि बस स्टॉप सूरजपुर पिंजौर के छू मंतर नारी महादेव मंदिर में मौजूद शिवलिंग का नाग चोरी हो गया है।