पंचकूला: गांव करनपुर से एक महिला घर से हुई लापता, महिला का टूटा हुआ फोन घर से मिला
पिंजौर के गांव करनपुर से एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला के पति का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई और घर पर महिला का फोन भी टूटा हुआ मिला। पुलिस द्वारा पति की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद महिला की तलाश की जा रही है