पंचकूला: पंचकूला में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामले, जिले में अब तक डेंगू के 33 मामले आये सामने
पंचकूला ज़िले में डेंगू के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं ,जिले में अब तक डेंगू के 33 नए मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक बायोलॉजिस्ट की पोस्ट नहीं भरी गई। इसके अलावा डेंगू को लेकर अभी तक फॉगिंग का शेड्यूल भी जारी नहीं हुआ है । इस कारण लोगों में डेंगू का भय बना हुआ है बारिश के बाद लगातार पंचकूला ,कालका, पिंजौर, बरवाला, रायपुर रानी सहित सभी जगह से डेंगू के