हरदोई: बांधा पुलिया से अहिरोरी मार्ग पर लोडर की टक्कर से सीतापुर जनपद के दो बाइक सवार दोस्तों की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Mar 26, 2025 सीतापुर जनपद थाना पिसावां क्षेत्र के ढकिया कला निवासी सौरभ गांव के अपने साथी सतीश के साथ बाइक पर सवार होकर टड़ियावां थाना क्षेत्र के खाड़ाखेड़ा गांव में अपनी मंगेतर से मिलने के लिए आया था।वही बांधा पुलिया से अहिरोरी मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया।