मुज़फ्फरनगर: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना पर संकट, डग्गामारी और चालानों से तंग बस संचालकों ने किया हंगामा
सीएम ग्राम परिवहन सेवा योजना के तहत चलने वाली मिनी बसों के संचालकों ने एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। करीब 20 बसें खड़ी कर उन्होंने डग्गामारी, लगातार चालान और पार्किंग की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। बस मालिकों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बस संचालन बंद कर देंगे। वहीं एआरटीओ अजय मिश्र ने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए समाधान की बात कही