होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट से भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव समिति ने भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
नर्मदापुरम मे परशुराम जी के 41वें प्रकटोत्सव के अवसर पर इस वर्ष नर्मदापुरम में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव समिति,सर्व ब्राह्मण समाज एवं समस्त सनातन धर्मावलंबियों के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न किया जा रहा है।उसी क्रम में शनिवार को सायं 04 बजे सेठानी घाट से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।