द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर से 5 पिस्टल के साथ एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हथियार सप्लायर को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम ज़ुल्फ़िकार अली है जो यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 5 पिस्टल और 5 ज़िंदा कारतूस बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज़ है। आरोपी दिल्ली ,हरियाणा और यूपी के गैंगस्टरों को हतियार सप्लाई करता था