द्वारका: पश्चिम ज़िला एंटी नारकोटिक्स सेल ने डाबड़ी से एक अफ्रीकी ड्रग पेडलर को 250 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया
पश्चिम ज़िले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक अफ्रीकन ड्रग पेडलर को डाबड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम नवबुफ़ पैट्रिक है जो नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से फाइन क्वालिटी की 250 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही ड्रग पडलाइंग का एक मामला दर्ज़ है।